Friday, May 9, 2014

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे का मार्ग तय


दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे का मार्ग तय


दिल्ली से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे की तर्ज पर 265 किलोमीटर की महत्त्वाकांक्षी दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे के लिए मार्ग की पहचान कर ली गई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री सीपी जोशी ने यह बात कही।

जोशी ने बताया, 'सड़क कहां से जाएगी, इसका निर्धारण कर लिया गया है। हम सार्वजनिक-निजी हिस्सेदारी (पीपीपी) मॉडल पर एक्सप्रेसवे चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के लिए राष्ट्रीय राजधानी से आरंभिक केंद्र इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा होगा। एक्सप्रेसवे के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। जोशी ने कहा कि एक्सप्रेसवे के साथ साथ कुछ जगहों पर रियल एस्टेट केंद्रों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हमने इसके लिए भी जगह पहचान ली है।' इसके लिए दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सरकारों के साथ बातचीत चल रही है। मंत्री ने कहा, 'हमें राज्य सरकार से सहमति लेनी है। हालांकि इस पर कितने निवेश की जरूरत पड़ेगी, इसका आकलन अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन इसके वित्त पोषण का नया मॉडल होगा।'

http://www.jaghey.com

No comments:

Post a Comment